Amarendra Pratap Singh said - We will cross the figure of 225 in 2025
आरा/बड़हरा। बड़हरा विधानसभा के बखोरापुर स्थित गायत्री होटल परिसर में शनिवार को बड़हरा विधानसभा सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। इस सम्मेलन का नेतृत्व बड़हरा विधायक एवं पूर्व मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता आरा विधायक व पूर्व मंत्री अमरेन्द्र प्रताप सिंह ने शिरकत की।
सम्मेलन की अध्यक्षता बड़हरा मंडल अध्यक्ष शुभम पांडेय और संचालन ई. धीरेन्द्र सिंह व सूर्यकान्त पांडेय ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पण और वंदेमातरम् के सामूहिक गान के साथ हुई।
मुख्य वक्ता अमरेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा एक विचारधारा है, जो “राष्ट्र सर्वोपरि” के सिद्धांत पर कार्य करती है। उन्होंने कहा, “जो भाजपा कहती है, वह करके दिखाती है।” धारा 370 की समाप्ति और राम मंदिर निर्माण इसके प्रमाण हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि 2025 के विधानसभा चुनाव में भाजपा-एनडीए 225 सीटों का आंकड़ा पार करेगी, और बड़हरा की सीट भी उसमें अवश्य शामिल होगी।
वहीं बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने भोजपुरी में उत्साही भाषण देते हुए कहा कि बड़हरा में हुआ यह सम्मेलन बिहार में अब तक का सबसे ऐतिहासिक रहा है। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में 2047 तक भारत एक विकसित राष्ट्र बनेगा।” उन्होंने कोरोना काल में मोदी सरकार की भूमिका, आयुष्मान योजना, मुफ्त अनाज वितरण और बिजली व्यवस्था को लेकर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।
सम्मेलन को क्षेत्रीय सह प्रभारी अशोक भट्ट, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक उदय प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष दुर्गा राज, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरेन्द्र पांडेय, उपाध्यक्ष अजय सिंह, जिला मंत्री चुन्नी देवी सहित कई नेताओं ने संबोधित किया।
कार्यक्रम में कोइलवर, सरैया, सलेमपुर, बबुरा, सिन्हा सहित विभिन्न मंडलों के अध्यक्षों, बूथ अध्यक्षों, शक्ति केंद्र प्रमुखों और सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सभी अतिथियों का अंगवस्त्र और माला पहनाकर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के अंत में सभी वक्ताओं ने एक स्वर में यह संदेश दिया कि “2025 के विधानसभा चुनाव में बड़हरा से एनडीए को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए हर कार्यकर्ता को सक्रिय और समर्पित रहना होगा।”
पटना के महेंद्रू घाट पर छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालु सरकार की तैयारियों से खुश…
यह फीचर इमेज बड़हरा विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियों को दर्शाती है, जहाँ एनडीए समर्थित…
बड़हरा में एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि राजद नेता जनता…
छठ महापर्व को लेकर राजधानी पटना में प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर हैं। महेंद्रू छठ घाट…
बड़हरा में भाजपा प्रत्याशी राघवेंद्र प्रताप सिंह के समर्थन में मनोज तिवारी, अन्नपूर्णा देवी और…
पटना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर ने बिहार विधानसभा…