रविश श्रीवास्तव तीसरी बार बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, कई अन्य पदों पर आरा के युवाओं की नियुक्ति
पटना/आरा। पटना में 12 और 13 अप्रैल को आयोजित अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की दो दिवसीय बैठक में आरा जिले के कई सदस्यों को प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारियाँ दी गईं। इस अवसर पर उन्हें समाज के विभिन्न संगठनों और पदाधिकारियों द्वारा बधाई दी गई।
बैठक में रविश श्रीवास्तव को लगातार तीसरी बार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया, जो जिले के लिए गर्व की बात है। वहीं आरा से दीपक श्रीवास्तव और संटु श्रीवास्तव को प्रदेश उपाध्यक्ष तथा अतुल प्रकाश को संगठन सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक की अध्यक्षता महासभा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष विनोद श्रीवास्तव ने की, जबकि संचालन प्रदेश महामंत्री अपर्णा भारती द्वारा किया गया। इस राष्ट्रीय स्तर की बैठक में पूर्व केन्द्रीय गृह मंत्री और महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबोधकांत सहाय समेत बिहार के विभिन्न जिलों के संगठन पदाधिकारी और वरिष्ठ कायस्थ नेता उपस्थित रहे।
महिला शक्ति को भी मिली नई भूमिका मधुलिका सिन्हा को भोजपुर महिला विंग का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया, जिनके मनोनयन पर जिलेभर से शुभकामनाएँ दी गईं। वहीं माला सिन्हा को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।
राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर की नियुक्तियाँ बैठक में अन्य प्रमुख पदाधिकारियों की भी घोषणा की गई, जिनमें प्रमुख हैं:
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष: अरविन्द कुमार मुकुल (मुजफ्फरपुर), हिना चंद्रा (मोतिहारी)
वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष: मोहन श्रीवास्तव (गया)
प्रदेश उपाध्यक्ष: मनन जी (डिहरी), बबन श्रीवास्तव (बक्सर), आलोक सिन्हा (पटना)
संगठन विस्तार व सामाजिक दायित्वों पर चर्चा बैठक में समाज के कमजोर वर्गों की मदद, जैसे कि गरीब बच्चों की शिक्षा, बेटियों की शादी, बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई। साथ ही निर्णय लिया गया कि जब भी किसी कायस्थ परिवार के साथ कोई घटना घटेगी, महासभा पूर्ण सहयोग के साथ उनके साथ खड़ी रहेगी।
जल्द होगी महारैली बैठक में एक महत्वपूर्ण निर्णय यह भी लिया गया कि कायस्थ समाज को राजनीति में उचित भागीदारी दिलाने हेतु जल्द ही पटना में एक वृहद महारैली का आयोजन किया जाएगा, जिसकी तिथि आगामी बैठक में तय की जाएगी।
बधाइयों का सिलसिला इन नियुक्तियों पर जिले के विभिन्न संगठनों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है। बधाई देने वालों में शामिल हैं: मणी भूषण श्रीवास्तव (जिलाध्यक्ष, कायस्थ क्रांतिकारी विचार मंच), प्रदीप श्रीवास्तव (जिला उपाध्यक्ष), चितरंजन प्रसाद सिन्हा उर्फ सदन जी (नगर अध्यक्ष), सुधीर श्रीवास्तव (कोषाध्यक्ष), चंदन शरण, संपत श्रीवास्तव, सुरेश वर्मा, अभय श्रीवास्तव आदि।
नगर अध्यक्ष सदन जी ने कहा कि “यह हर्ष का विषय है कि जिले के युवा समाजसेवी अब प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं, जिससे समाज को नयी दिशा मिलेगी।”