आरा में जेडीयू ग्रामीण जिलाध्यक्ष चुनाव स्थगित, 23 नामांकन से बनी असमंजस की स्थिति

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जन्मदिवस पर केक काटकर मनाया गया उत्सव, महानगर कमिटी ने एकल अध्यक्षीय चुनाव का किया बहिष्कार

आरा, भोजपुर | 01 मार्च 2026
लोकनायक सामुदायिक भवन, हरिजी के हाता, आरा में रविवार को ग्रामीण क्षेत्र के जिला अध्यक्ष पद के निर्वाचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पूर्वाह्न 11 बजे हुई, जिसमें बड़ी संख्या में क्रियाशील सदस्य एवं पार्टी पदाधिकारी शामिल हुए।

निर्वाचन प्रक्रिया बिहार प्रदेश जदयू, पटना के चुनाव पर्यवेक्षक मनोरंजन गिरी तथा जदयू भोजपुर के निर्वाचन पदाधिकारी महेश्वर प्रसाद कुशवाहा की अगुवाई में संपन्न कराई जा रही थी। अध्यक्ष पद के लिए एकल नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ हुई, लेकिन कुल 23 उम्मीदवारों द्वारा नामांकन दाखिल किए जाने से स्थिति जटिल हो गई।

निर्वाची पदाधिकारी ने नामांकन वापस लेने का अनुरोध किया, किंतु किसी भी प्रत्याशी ने अपना पर्चा वापस नहीं लिया। ऐसी स्थिति में सर्वसम्मति और निर्विरोध चुनाव की संभावना समाप्त हो गई। परिस्थिति को देखते हुए निर्वाचन पदाधिकारी ने चुनाव प्रक्रिया को बिना परिणाम के स्थगित कर दिया और अंतिम निर्णय प्रदेश कमिटी द्वारा लिए जाने की घोषणा की। इसके साथ ही दिन का चुनाव कार्यक्रम समाप्त कर दिया गया।


मुख्यमंत्री का जन्मोत्सव, लगे समर्थन के नारे

चुनाव कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जन्मदिवस के अवसर पर कार्यकर्ताओं द्वारा केक काटकर उत्सव मनाया गया। उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए “नीतीश जी जिंदाबाद” के नारे लगाए।


महानगर जदयू कमिटी का बहिष्कार, जय प्रकाश चौधरी के समर्थन में एकजुटता

दूसरी ओर, बिहार प्रदेश जदयू महानगर, आरा के सभी क्रियाशील सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने एक राय होकर महानगर अध्यक्ष पद के एकल चुनाव का बहिष्कार किया।

महानगर कमिटी का कहना है कि अध्यक्ष जय प्रकाश चौधरी के नेतृत्व में भोजपुर जिले में जदयू का जनाधार सभी तबकों में मजबूत हुआ है। कार्यकर्ताओं के अनुसार, उनकी संगठनात्मक सक्रियता और सदस्यता अभियान में अग्रणी भूमिका के कारण ही विगत बिहार विधानसभा चुनाव में भोजपुर की सातों सीटों पर एनडीए प्रत्याशियों को ऐतिहासिक जीत मिली।

महानगर कमिटी और कार्यकर्ताओं की मांग है कि जय प्रकाश चौधरी को ग्रामीण क्षेत्र का जिलाध्यक्ष घोषित किया जाए अथवा उन्हें एमएलसी, बोर्ड या आयोग का चेयरमैन जैसे महत्वपूर्ण दायित्व से नवाजा जाए। बताया जा रहा है कि वे स्वयं भी महानगर अध्यक्ष पद पर बने रहने के इच्छुक नहीं हैं।


राजनीतिक हलकों में बढ़ी हलचल

ग्रामीण जिलाध्यक्ष पद के चुनाव स्थगन और महानगर कमिटी के बहिष्कार से भोजपुर जदयू की आंतरिक राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है। अब सभी की निगाहें प्रदेश नेतृत्व के निर्णय पर टिकी हैं।


नारे गूंजे:
सत्यमेव जयते!
श्रमेव जयते!
जय भीम! जय संविधान!
जय नीतीश! जय बिहार!
जय मोदी! जय भारत!
जय जदयू संग एनडीए!
जय जनता-जनार्दन!


प्रेषक:
देवी दयाल राम
जिला प्रवक्ता,
बिहार प्रदेश जदयू, महानगर, आरा, भोजपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *