आरा में रौनियार वैश्य महासम्मेलन का होली मिलन समारोह, सामाजिक एकता और पारिवारिक सौहार्द का संदेश

आरा, भोजपुर। रौनियार वैश्य महासम्मेलन की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन आर्य समाज मंदिर आरा परिसर में हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने परिवार सहित भाग लेकर आपसी भाईचारे, सौहार्द और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूती देने का संकल्प लिया।

समारोह की अध्यक्षता श्रीकिशन प्रसाद गुप्ता ने की। मुख्य अतिथि के रूप में अमित कुमार गुप्ता उर्फ बंटी (अधिवक्ता, नेता भाकपा-माले, आरा भोजपुर) उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में पूर्व वार्ड पार्षद डॉ. विनोद कुमार, अरविंद कुमार गुप्ता तथा बनारसी प्रसाद गुप्ता शामिल रहे।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और पारिवारिक एकजुटता का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से समाज के लोगों को एक-दूसरे के करीब आने और सामाजिक मुद्दों पर संवाद का अवसर मिलता है।

समारोह में प्रमुख रूप से घनश्याम दास गुप्ता, औकुंदन गुप्ता, राजीव गुप्ता, रामकुमार गुप्ता, विजय गुप्ता, श्री भगवान गुप्ता, शिवजी प्रसाद गुप्ता, निशांत कश्यप, गोपी गुप्ता, राजू गुप्ता, डॉ. विनोद गुप्ता, मनोज गुप्ता, राजेश गुप्ता, कन्हैया प्रसाद गुप्ता, विनोद कुमार गुप्ता, शंकर गुप्ता, किरण कुमारी, रीता देवी, शोभा देवी, कंचन देवी, कुमारी काव्या और मुस्कान सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम में पारंपरिक फगुआ गीत, अबीर-गुलाल और सामूहिक मिलन के माध्यम से उत्सव का आनंद लिया गया। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों और उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए समाज में एकता और सहयोग की भावना बनाए रखने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *