बिहिया (भोजपुर): कटेया ग्राम में ब्रह्मविद्या विहंगम योग का होली मिलन सह सत्संग सम्पन्न

बिहिया, भोजपुर। कटेया ग्राम में ब्रह्मविद्या विहंगम योग के तत्वावधान में होली मिलन समारोह सह सत्संग का आयोजन चुन्नी देवी, पति भजमन यादव के निवास पर श्रद्धा और उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर रामजी चौधरी ने किया।

सत्संग के दौरान गुरु भाई-बहनों ने सामूहिक रूप से “प्यारे खेलों विहंगम होली” भजन का गायन किया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा और उपस्थित श्रोता झूमने लगे। होली के रंगों के साथ आध्यात्मिक भावनाओं का अनूठा संगम देखने को मिला।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिवानंद चौबे ने कहा कि सद्गुरु देव भगवान के ज्ञान से सभी को जुड़ना चाहिए, क्योंकि यही मानव जीवन के उत्थान और आत्मिक विकास का मार्ग है।
डॉ. रामजी चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि सद्गुरु देव भगवान प्रत्येक युग और काल में जीव कल्याण के लिए विभिन्न रूपों में अवतरित होते हैं। उन्होंने कहा कि हम सबका परम सौभाग्य है कि इस जीवन में सद्गुरु देव भगवान का सानिध्य प्राप्त हुआ है।

कार्यक्रम को सफल एवं भव्य बनाने में मिथलेश ठाकुर, बैजु औझा, सोमारू यादव, योगेश जी, जयप्रकाश औझा, बिहिया महिला प्रखंड प्रभारी नीलम देवी, मालती देवी, निर्मला देवी, रीता देवी सहित सैकड़ों गुरु भाई-बहनों एवं जिज्ञासुओं की सराहनीय भूमिका रही।

अंत में ध्वजारोहण एवं ध्वजा गान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। उपस्थित श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं देते हुए आध्यात्मिक एकता और सद्भाव का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *