Bhajapa (Bjp)

बिहार बंद से पूर्व आरा में भाजपा का मशाल जुलूस

आरा, 03 सितम्बर 2025 | बिहार बंद के आह्वान की पूर्व संध्या पर भारतीय जनता पार्टी भोजपुर जिला इकाई ने आरा में जोरदार मशाल जुलूस निकाला। जिलाध्यक्ष दुर्गा राज के नेतृत्व में यह जुलूस बड़ी मठिया से शिवगंज मोड़, जेल रोड होते हुए गोपाली चौक तक निकाला गया।

इस दौरान सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता और नेता हाथों में मशाल व पार्टी का झंडा लिए हुए थे। जुलूस के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए –
“मां का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान”
“राहुल-तेजस्वी मुर्दाबाद”
“महागठबंधन शर्म करो”
“भारत माता की जय”, “नरेन्द्र मोदी जिंदाबाद”, “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद”

कार्यक्रम में आरा विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व विधायक संजय सिंह टाइगर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुषुमलता कुशवाहा, रामदिनेश यादव समेत बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव की मौजूदगी में महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वर्गवासी माता जी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की। इसे भाजपा ने देश की सभी माताओं का अपमान करार दिया।

भाजपा नेताओं ने कहा कि इसी विरोध के तहत मशाल जुलूस निकाला गया और आह्वान किया गया कि बुधवार सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिहार बंद सफल बनाया जाए।
एनडीए के सभी घटक दलों ने इस बंद को समर्थन दिया है।

इस अवसर पर लोजपा जिलाध्यक्ष राजेश्वर पासवान, राजे सिन्हा, मिथिलेश कुशवाहा, हरेन्द्र पांडेय, प्रहलाद राय, ज्योति कुशवाहा, संतोष चंद्रवंशी, नरेन्द्र तिवारी, संजय कुमार सिंह, विभु जैन, चुन्नी देवी, जीतु चौरसिया, धीरज सिंह, सुगंधा देवी, निशांत सिंह, मनीष गुप्ता, धर्मेन्द्र सिंह, संतोष पांडेय, मनीष प्रभात, श्रीभगवान सिंह, रामप्रकाश पांडेय, विरेन्द्र कुमार, वरुण सिंह, राकेश सिंह, विजय सिंह समेत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

dntvindianews

Recent Posts

छठ घाटों पर दिखी सरकारी तैयारियों की चमक, श्रद्धालुओं ने जताया संतोष

पटना के महेंद्रू घाट पर छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालु सरकार की तैयारियों से खुश…

3 days ago

बड़हरा विधानसभा में एनडीए प्रत्याशी राघवेंद्र प्रताप सिंह का रोड शो स्थगित, जनसंपर्क जारी

यह फीचर इमेज बड़हरा विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियों को दर्शाती है, जहाँ एनडीए समर्थित…

4 days ago

मासूम जनता को गुमराह करने का प्रयास न करें राजद नेता: राघवेंद्र प्रताप सिंह

बड़हरा में एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि राजद नेता जनता…

5 days ago

पटना में महेंद्रू छठ घाट का प्रशासन द्वारा निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

छठ महापर्व को लेकर राजधानी पटना में प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर हैं। महेंद्रू छठ घाट…

6 days ago

बड़हरा में एनडीए प्रत्याशी राघवेंद्र प्रताप सिंह के समर्थन में उमड़ी भीड़, मंच साझा करते दिखे सांसद मनोज तिवारी और केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी

बड़हरा में भाजपा प्रत्याशी राघवेंद्र प्रताप सिंह के समर्थन में मनोज तिवारी, अन्नपूर्णा देवी और…

1 week ago

गोपालगंज से जन सुराज के प्रत्याशी डॉ. शशि शेखर सिन्हा ने नामांकन वापस लिया, भाजपा पर दबाव बनाने का आरोप

पटना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर ने बिहार विधानसभा…

2 weeks ago