हेमतपुर में आयोजित भाजपा सलेमपुर मंडल की बैठक में बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह और अन्य पदाधिकारी संगठन विस्तार को लेकर चर्चा करते हुए
हेमतपुर (बड़हरा), 26 जून 2025 | DNTV Bihar Jharkhand
भारतीय जनता पार्टी द्वारा बड़हरा विधानसभा अंतर्गत सलेमपुर मंडल की सांगठनिक बैठक गुरुवार को हेमतपुर में आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी चुनावों के मद्देनज़र बूथ सशक्तिकरण और संगठन विस्तार को लेकर रणनीति तैयार करना था।
बैठक की अध्यक्षता बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने की। उन्होंने कहा, “किसी भी चुनाव को जीतने के लिए बूथ का मज़बूत होना सबसे पहली ज़रूरत है। भाजपा के कार्यकर्ता बूथ स्तर पर पूरी तैनाती के साथ काम करते हैं।”
बैठक में शामिल प्रमुख नेता: ई. धीरेन्द्र सिंह (भाजपा जिला उपाध्यक्ष)
संजय कुमार सिंह (बड़हरा विधानसभा प्रभारी)
धीरज सिंह (बड़हरा विधानसभा संयोजक)
हरेराम चंद्रवंशी (मंडल प्रभारी)
इन नेताओं ने संगठन की मजबूती और हर बूथ को सशक्त बनाने की दिशा में कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
बैठक के दौरान मंडल के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं ताकि बूथ प्रबंधन और मतदाता संपर्क अभियान को ज़मीनी स्तर पर और मजबूत किया जा सके।
बैठक में ये प्रमुख कार्यकर्ता रहे उपस्थित: मधुरेन्द्र सिंह (मंडल महामंत्री)
दीपक दुबे, भरत सिंह, महेन्द्र मिश्रा, गौतम उपाध्याय साथ ही अन्य मंडल पदाधिकारी और बूथ सशक्तिकरण प्रभारी भी बैठक में मौजूद रहे।
पटना के महेंद्रू घाट पर छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालु सरकार की तैयारियों से खुश…
यह फीचर इमेज बड़हरा विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियों को दर्शाती है, जहाँ एनडीए समर्थित…
बड़हरा में एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि राजद नेता जनता…
छठ महापर्व को लेकर राजधानी पटना में प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर हैं। महेंद्रू छठ घाट…
बड़हरा में भाजपा प्रत्याशी राघवेंद्र प्रताप सिंह के समर्थन में मनोज तिवारी, अन्नपूर्णा देवी और…
पटना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर ने बिहार विधानसभा…