भोजपुर में धूमधाम से मनाई गई आचार्य धर्मचंद देव महाराज की 107वीं जयंती, भक्ति और सेवा का दिया संदेश

आरा, भोजपुर: आरा के महाराजा हाता गली नंबर-2 स्थित भोजपुर जिला सत्संग भवन में महर्षि सद्गुरु सदाफल देव विहंगम योग संस्थान द्वारा आचार्य श्री धर्मचंद देव महाराज की 107वीं जन्म जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का मंच संचालन श्रीकृष्णा प्रसाद ने किया।

सत्संग की शुरुआत भक्ति गीतों और प्रवचनों के साथ हुई। इस अवसर पर शिवशंकर सिंह ने कहा कि आचार्य धर्मचंद देव महाराज स्ववेद महाग्रंथ के भाष्यकार थे और उनका जीवन मानवता के उत्थान के लिए समर्पित रहा।

रुन्नी देवी एवं मीनता देवी ने संयुक्त रूप से सुंदर सोहर प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

जिला सचिव विजय पांडेय ने कहा कि आज हम सभी 107वीं जयंती मना रहे हैं और कल धोबहा में शिवजी राम के नेतृत्व में जयंती के अवसर पर एक कुंडीय भवन यज्ञ का आयोजन किया जाएगा।

पटना पश्चिमी मंत्री उमेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि मनुष्य अज्ञानवश जीवन की महानता को भूल जाता है। सद्गुरु सत्ता से जुड़कर ही सच्ची भक्ति और कृपा की प्राप्ति संभव है। सेवा को उन्होंने भक्ति का आधार बताया।

बिहार राज्य समन्वयक सह दक्षिण बिहार महामंत्री भूपेंद्र राय ने कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि भोजपुर जिला सत्संग भवन में जयंती मनाई जा रही है, जबकि सद्गुरु प्रभु राजस्थान के भीलवाड़ा में जयंती कार्यक्रम में उपस्थित हैं। उन्होंने कहा कि परमात्मा की प्राप्ति सद्गुरु देव को पाने के बाद ही संभव है। आचार्य धर्मचंद देव महाराज ने हिमालय के शून्य शिखर आश्रम पर स्ववेद महाग्रंथ का भाष्य कर आध्यात्मिक जगत को नई दिशा दी।

कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला परामर्शक दीपनारायण प्रसाद, मीडिया प्रभारी सुरेश कुमार, डॉ. अंशु सिंह, डॉ. प्रमोद कुमार रंजन, श्री सिंह, राजवंश सिंह, कन्हैया लाल, आरा अनुमंडल संयोजिका रीना गुप्ता, पूनम सिंह, किरण पांडेय, कंचन तिवारी, रीता देवी एवं पिंकी प्रसाद सहित कई कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *