Categories: Indian ArmyLakhisarai

इंडियन आर्मी इंजीनियर विवेक राज के उपनयन संस्कार में शामिल हुए लखीसराय के डीएम सहित कई अधिकारी

धार्मिक और वैदिक परंपराओं के बीच सम्पन्न हुआ संस्कार, डीएम ने देश सेवा का दिया संदेश |

जमुई/लखीसराय। लखीसराय जिले के प्रसिद्ध इंद्रमदणेश्वर महादेव मंदिर, अशोकधाम में सोमवार को एक विशेष उपनयन संस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें इंडियन आर्मी में पदस्थ इंजीनियर विवेक राज ने वैदिक परंपराओं के अनुसार जनेऊ धारण किया।

संस्कार के इस शुभ अवसर पर लखीसराय के जिलाधिकारी मिथलेश मिश्रा, डीडीसी सुमित कुमार समेत कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने विवेक राज को तिलक कर शुभकामनाएं दीं और उनके दीर्घायु व सफल जीवन की कामना की।

विवेक राज, लखीसराय जिले के सायरबीघा गांव निवासी अजय कुमार सिंह और पप्पी देवी के पुत्र हैं तथा वर्तमान में उत्तर प्रदेश के बम्हरौली, प्रयागराज स्थित इंडियन आर्मी कैंप में अभियंता के पद पर कार्यरत हैं।

इस मौके पर जमुई निवासी एवं राज्य उद्घोषक डॉ. निरंजन कुमार, जो विवेक राज के मामा हैं, ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने सभी अतिथियों का अभिनंदन किया और उपनयन संस्कार की परंपरा को भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में डॉ. (प्रो.) सुनील कुमार, ई. शंभू शरण (पूर्व जिलाध्यक्ष, जदयू), शिक्षक अनिल कुमार सिंह, प्रधानाध्यापक मनोज, विजय कुमार, अवधेश कुमार, पिंटू, मृत्युंजय, निकेश समेत कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

संस्कार में वैदिक विधि से मंडप सजाया गया, मुंडन, हल्दी और स्नान के बाद जनेऊ धारण कराया गया। इस संस्कार को हिंदू धर्म के 16 संस्कारों में एक महत्वपूर्ण संस्कार माना जाता है, जिससे बालक के जीवन में अध्यात्म और अध्ययन के प्रति जागरूकता आती है।

डीएम मिथलेश मिश्रा ने इस अवसर पर विवेक राज से संवाद कर उन्हें निष्ठा से देश सेवा करने का संदेश दिया।

dntvindianews

Share
Published by
dntvindianews

Recent Posts

बिहार बंद: बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह सड़क पर उतरे, बंद को बनाया सफल

बिहार बंद के समर्थन में बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह कार्यकर्ताओं संग सड़क पर उतरे…

2 weeks ago

एनडीए के बिहार बंद पर RJD का तीखा हमला

भोजपुर: RJD प्रवक्ता आलोक रंजन ने एनडीए के बिहार बंद पर मोदी सरकार की राजनीति…

2 weeks ago

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का प्रधानमंत्री मोदी पर बड़ा हमला

पटना में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला। प्रेस…

2 weeks ago

बिहार बंद से पूर्व आरा में भाजपा का मशाल जुलूस

आरा में भाजपा ने जिलाध्यक्ष दुर्गा राज के नेतृत्व में मशाल जुलूस निकाला। भाजपा कार्यकर्ताओं…

2 weeks ago

एतिहासिक होगा वोटर अधिकार यात्रा : भीम यादव

आरा में शुरू हुई वोटर अधिकार यात्रा, भीम यादव बोले– यह एतिहासिक साबित होगी

3 weeks ago

स्वर्वेद महामंदिर धाम से यज्ञ का निमंत्रण लेकर बक्सर पहुँचे विद्यान देव जी महाराज

स्वर्वेद महामंदिर धाम से यज्ञ का निमंत्रण लेकर विद्यान देव जी महाराज बक्सर पहुँचे। उनके…

3 weeks ago