प्रगति मैदान रैली: आरा जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक राम समर्थकों के साथ दिल्ली रवाना

14 दिसंबर को प्रगति मैदान में आयोजित होने वाली कांग्रेस की रैली में शामिल होने के लिए आरा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक राम अपने समर्थकों के साथ आज दिल्ली रवाना हो गए।


आगामी रैली को सफल बनाने के उद्देश्य से जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। जिलाध्यक्ष अशोक राम ने प्रस्थान से पूर्व कहा कि यह रैली जन सरोकारों की आवाज बुलंद करेगी और पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के संदेश को जनता तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण साबित होगी।

उन्होंने बताया कि आरा से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचेंगे और संगठन की मजबूती के लिए अपना योगदान देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *