पटना। राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय में सोमवार को महान समाज सुधारक संत गाडगे महाराज की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक सह मुख्य प्रवक्ता श्री शक्ति सिंह यादव ने की। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने संत गाडगे महाराज के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि संत गाडगे महाराज का जन्म 23 फरवरी 1876 को महाराष्ट्र के अमरावती जिले के शेणगांव में एक अत्यंत साधारण एवं निर्धन परिवार में हुआ था। विपरीत परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समाज सेवा, स्वच्छता अभियान, शिक्षा प्रसार और जनकल्याण के कार्यों के लिए समर्पित कर दिया।
नेताओं ने बताया कि संत गाडगे बाबा ने जनसहयोग से अनेक विद्यालयों, अस्पतालों और धर्मशालाओं की स्थापना कर समाज को नई दिशा दी। वे सामाजिक समरसता, समानता और मानवता के सच्चे पुजारी थे। अंधविश्वास, छुआछूत और कुरीतियों के खिलाफ उनके द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान आज भी प्रासंगिक है।
वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में संत गाडगे महाराज के सिद्धांतों और जीवन दर्शन से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है, ताकि समाज में सद्भाव, स्वच्छता और जागरूकता का वातावरण सुदृढ़ हो सके।
कार्यक्रम में माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में राष्ट्रीय महासचिव श्री बिनु यादव, प्रदेश प्रधान महासचिव श्री रणविजय साहू, विधान पार्षद डॉ. उर्मिला ठाकुर, श्रीमती मुन्नी रजक, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद, अरुण कुमार यादव, प्रदेश महासचिव श्रीमती मुकुंद सिंह, श्री मदन शर्मा, श्री बल्ली यादव, डॉ. कुमार राहुल सिंह, श्री निराला यादव, भाई अरुण कुमार, श्री प्रमोद कुमार राम, श्री हरेंद्र कुमार कुशवाहा, डॉ. प्रेम कुमार गुप्ता, श्री संजय यादव, श्री निर्भय अंबेडकर, श्री श्याम नंदन पासवान, मुजफ्फर हुसैन राही, श्री कुमार राय, श्री महेंद्र प्रसाद विद्यार्थी, डॉ. लालदेव यादव, श्री अशोक कुमार यादव, श्री रामाश्रय कुमार वर्मा, श्री उपेंद्र चंद्रवंशी, श्री शिवेंद्र तांती, श्री शिव सागर यादव, श्री निवास रजक, श्री उपेंद्र कुमार, नीतू कुमारी, श्रीमती रीना चौधरी, श्री जयंत यादव, श्री रामावतार प्रसाद, श्री मल्लु यादव, श्री कुंदन कुमार राय, श्री चंदेश्वर प्रसाद सिंह, महंत राजेंद्र प्रभु सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।