तेजस्वी यादव बने RJD विधायक दल के नेता, पार्टी नेताओं ने दी बधाई

सऊदी अरब में उमराह के दौरान भीषण बस दुर्घटना में 42 भारतीय जायरीन की मौत पर RJD नेताओं ने व्यक्त किया गहरा शोक

पटना, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद श्री तेजस्वी प्रसाद यादव को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने बधाई दी और बुके भेंट कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर RJD नेताओं ने तेजस्वी यादव को पार्टी के विधायी नेतृत्व की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

इसी बीच सऊदी अरब के मदीना से लगभग 27 किलोमीटर दूर अल-मुफरिहात क्षेत्र में उमराह के दौरान भारतीय जायरीन की बस एक डीज़ल टैंकर से टकरा जाने के कारण हुई भीषण दुर्घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है। इस दर्दनाक हादसे में 42 भारतीय जायरीन की मौत हो गई।

इस हृदयविदारक घटना पर RJD के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, सांसद डॉ. मीसा भारती, प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगदानंद सिंह, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी, राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता प्रो. मनोज कुमार झा, राष्ट्रीय महासचिव सैयद फैसल अली, भोला यादव, सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव, संजय यादव, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. तनवीर हसन, प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव, तथा प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने गहरा दुख व्यक्त किया।

पार्टी नेताओं ने हादसे में मारे गए सभी मरहूम हाजियों के लिए मगफिरत की दुआ की और अल्लाह से उनके परिवारों को इस भारी ग़म को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
नेताओं ने कहा कि इस दुख की घड़ी में राष्ट्रीय जनता दल पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *